22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

माराडोना एक ऐसा महान फुटबॉल खिलाड़ी जिसने पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 26 नवंबर | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेटीना के डिएगो माराडोना के निधन पर श्रद्धंजलि दी है और कहा है कि वह वैश्विक लोकप्रियता हासिल करने वाले खिलाड़ी थे। माराडोना का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया। मोदी ने कहा कि ‘माराडोना ने प्रशंसकों को फुटबाल मैदान पर न भूलने वाले पल दिए।’

मोदी ने ट्वीट किया, “डिएगो माराडोना फुटबाल के जादूगर थे, जो पूरे विश्व में काफी मशहूर थे। अपने पूरे करियर में उन्होंने हमें फुटबाल मैदान पर न भूलने वाले पल दिए। उनका अचानक चले जाना हम सभी के लिए दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर महान फुटबाल खिलाड़ी की मौत पर शोक व्यक्त किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “डिएगो माराडोना, महान खिलाड़ी हमें छोड़ गए। वह वो जादूगर थे जिसने हमें बताया कि फुटबाल क्यों एक खूबसूरत खेल है। उनके परिवार, दोस्तो, प्रशंसकों को मेरी सांत्वना।”

कांग्रेस के एक और नेता शाशि थरूर ने लिखा, “डिएगो माराडोना, भगवान ने उनका हाथ अपने हाथ में ले लिया।”

माराडोना का बुधवार को टिग्रे में अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

अर्जेटीना की सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

माराडोना की कप्तानी में ही अर्जेटीना ने 1986 में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading