27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

छिंदवाड़ा से नकुलनाथ ने भरा नामांकन, कमलनाथ को जनता पर विश्वास

छिंदवाड़ा, 26 मार्च । मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट में से एक छिंदवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ ने मंगलवार को नामांकन भर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता पर विश्वास जताते हुए कहा है कि कांग्रेस ने दूसरी बार नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाया है, यह उनका परिवार है।

उन्होंने मंगलवार की सुबह अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ शिकारपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद नकुलनाथ अपने पिता कमलनाथ के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा की जनता पर विश्वास है। यह उनका परिवार है।

छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र कमलनाथ और उनके परिवार का गढ़ माना जाता है। वर्ष 1980 के बाद हुए लोकसभा के 12 चुनाव में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है।

कमलनाथ यहां से नौ बार निर्वाचित हुए हैं, वही उनकी पत्नी अलका नाथ तथा नकुलनाथ एक-एक बार निर्वाचित हुए हैं।

नकुलनाथ दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ ने नथन शाह को 37 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया था। इस बार चुनाव में नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से है जो विधानसभा चुनाव में हारे हैं।

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment