November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंची कंगना रनौत

नई दिल्ली, 26 मार्च । हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंची। इसकी जानकारी उन्होंने खुद मीडिया से बात करते हुए दी।

कंगना रनौत ने कहा, “मुझे जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया है, हमारी बैठक होगी इसके बाद ही मैं कोई प्रतिक्रिया दे पाऊंगी। मैंने उस विषय पर जवाब दिया है। एक अभिनेत्री और महिला होने के नाते या फिर तमाम महिलाएं जिनका कोई भी पेशा हो, वे सभी महिला सम्मान की पात्र हैं। किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है। मुझे सबसे ज्यादा दुख हुआ है, मंडी जिसे छोटा काशी कहा जाता है, जहां ऋषि पराशर से लेकर ऋषि मार्कंडेय तपस्या की है। उसके बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी करना कष्टदायक है।”

कंगना रनौत ने आगे कहा कि मुझे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है और मैं पार्टी से आगे या पीछे नहीं चल सकती हूं। मुझे पार्टी के निर्देशों के साथ चलना होगा।

बता दें कि मंडी से अभिनेत्री कंगना को भाजपा द्वारा लोकसभा टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment