24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आंध्र प्रदेश में दो सड़क हादसों में पांच की मौत

अमरावती, 28 मार्च । आंध्र प्रदेश में गुरुवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रकाशम जिले में हुई पहली दुर्घटना में, एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसमें यात्रा कर रहीं तीन महिलाओं की मौत हो गई।

तांगुटुरु टोल प्लाजा के पास दुर्घटना में दो अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान नेल्लोर जिले के कुंडुकुरु के निवासियों के रूप में हुई। वे पड़ोसी राज्य तेलंगाना के खम्मम जिले के पलवंचा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कुंडुकुरू लौट रहे थे।

नेल्लोर जिले में एक अन्य दुर्घटना में, दो ड्राइवरों की उस समय मौत हो गई, जब खड़े ट्रक से एक मिनी लॉरी टकरा गई।

यह दुर्घटना वारिकुंटापाडु मंडल में भोग्यमवारी पल्ली के पास हुई।

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक ने टायर जांचने के लिए वाहन को सड़क के किनारे खड़ा किया था, तभी एक मिनी ट्रक ने इसमें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading