36.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने इजरायल को गाजा को निर्बाध सहायता देने का दिया आदेश

हेग, 29 मार्च । हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने इजरायल को आदेश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आबादी तक सभी तरह की बुनियादी सहायता पहुंचे।

आईसीजे ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा, “इजराइल को बिना किसी देरी के संयुक्त राष्ट्र के साथ पूर्ण सहयोग से, तत्काल आवश्यक बुनियादी सेवा और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक और प्रभावी उपाय करने चाहिए।”

इनमें पूरे गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए भोजन, पानी, बिजली, ईंधन, आश्रय, कपड़े, स्वच्छता के साथ-साथ चिकित्सा आपूर्ति और देखभाल शामिल है।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह फैसला 26 जनवरी के फैसले से अलग है, जिसमें आईसीजे ने इजराइल को गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार के कृत्यों को रोकने के लिए हर संभव उपाय करने का आदेश दिया था।

29 दिसंबर 2023 को, दक्षिण अफ्रीका ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के संबंध में 1948 के जीनोसाइड कंवेशन के तहत इजरायल के खिलाफ कार्यवाही के लिए आईसीजे में एक आवेदन दायर किया था।

अदालत ने कहा कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की जिंदगी और खराब हो गई है, खास तौर से गाजा पट्टी में फिलीस्तीनियों को भोजन और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की लंबे समय से व्यापक कमी के कारण।

अन्य ख़बरें

ईरान और अमेरिका के बीच फिर से बनी संवाद की संभावना, पर सीधी बातचीत से इनकार

Newsdesk

भारत और अमेरिका ने रणनीतिक संबंधों को गहरा करने पर चर्चा की, हिंद-प्रशांत सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

Newsdesk

चीन सीमा पर भारतीय सेना ने पीएलए को पीछे हटने पर मजबूर किया : मनोज मुकुंद नरवणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading