November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भारी भीड़ के साथ कब्रिस्तान पहुंचा मुख्तार अंसारी का जनाजा, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

गाजीपुर, 30 मार्च । माफिया मुख्तार का शव भारी भीड़ के साथ कब्रिस्तान पहुंच गया है। कब्रिस्तान के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है। समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर जनाजे के लिए रास्ता बना दिया है। मुख्तार के परिजन खुद भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग कर रहे हैं।

मुख्तार अंसारी का जनाजा पहुंचने के वक्त हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने कहा कि सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी की जा रही है। सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा। मैं यहां मौजूद सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे शांति बनाए रखें।

मुख्तार को उसके पुस्तैनी कब्रिस्तान कालीभाग में दफन किया जाएगा।

मुख्तार अंसारी का शव भारी पुलिस बल के साथ रात 1:15 बजे पैतृक कस्बा मुहम्मदाबाद के आवास पर पहुंचा। शव आने की सूचना पर हजारों की संख्या में समर्थक जुट गए।

शहर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी पहले से ही चल रही थी। मुख्तार की कब्र पिता व मां की कब्र के समीप खोदी गई है।

सुरक्षा के लिहाज से कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती रहै। मुख्तार का शव एंबुलेंस से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचा।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment