31.2 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अमित शाह 6 अप्रैल को असम में दो रैली को करेंगे संबोधित

गुवाहाटी, 30 मार्च । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने संवाददाताओं से कहा, “अमित शाह 6 अप्रैल को असम आएंगे। वो यहां दो रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसमें पहली रैली लखमीपुर और दूसरी रैली होजाई शामिल है।”

असम आने के बाद अमित शाह बीजेपी प्रत्याशी प्रदान बरुआ के पक्ष में लखीमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वो होजाई पहुंचेंगे, जो कि काजीरंगा लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस सीट से बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य कामाख्या प्रसाद तासा को चुनावी मैदान में उतारा है।

इस बीच, पार्टी की प्रदेश इकाई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रैली को भी अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुट चुकी है।

वहीं, सीएम सरमा ने कहा, “हम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के मकसद से पीएमओ कार्यालय के संपर्क में बने हुए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दो से तीन दिनों के अंदर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।”

बता दें कि आगामी 19 अप्रैल को असम की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री ने मिजोरम में सीमा सुरक्षा और कल्याण के लिए समन्वय पर दिया जोर

Newsdesk

झारखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने को लिए गए बड़े फैसले, सड़क हादसे में मुआवजा बढ़ाकर 4 लाख

Newsdesk

मिजोरम पुलिस ने फर्जी छुट्टी आदेश फैलाने के आरोप में एक शख्स को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading