November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बंगाल के जलपाईगुड़ी में तूफान की चपेट में आने से 4 की मौत, कई घायल

कोलकाता, 1 अप्रैल । पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को आई तूफान की चपेट में आने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान डी.एन. सरकार (52), अनिमा रैट (49), योगेन रे (70) और समर रॉय (64) के रूप में की गई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है। उन्‍होंने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के तहत कानूनी प्रावधानों के अनुसार पीड़ितों, मृतकों के परिवार के सदस्यों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बयान में कहा, “जिला और ब्लॉक प्रशासन, पुलिस, डीएमजी और क्यूआरटी टीमें आपदा प्रबंधन कार्यों में जुट गई हैं और राहत प्रदान कर रही हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन मौतों के मामले में परिजनों को मुआवजा प्रदान करेगा और घायलों को नियमों के अनुसार और एमसीसी का पालन करते हुए सहायता राशि दी जाएगी।“

तूफान से धुपगुड़ी और मैनागुड़ी जिले के सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment