27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बैतूल में आग से झुलसने के कारण बुजुर्ग ने गंवा दी जान

बैतूल, 1 अप्रैल । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में खेत में नरवाई की आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब बुजुर्ग अपने घर के पास रखी घास और लकड़ी में लगी आग को बुझा रहा था। पुलिस ने खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

आठनेर प्रभारी सारविंद धुर्वे ने बताया कि उमरी निवासी जोगी पदाम की नरवाई की आग से जलने के कारण मौत हो गई । मृतक के पुत्र भुरूलाल पदाम की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू दी है। इस मामले में नरवाई जलाने वाले खेत मालिक राजिक खान पर भी गैर इरादतन हत्या की धारा 304 का मामला दर्ज कर अभिरक्षा में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि लालखेड़ी निवासी राजिक खान नाम के व्यक्ति ने अपने खेत में रविवार की रात को नरवाई जलाई थी। नरवाई की आग खेत के पास जोगी पदाम के घर के सामने रखी लकड़ी और घास तक पहुंच गई थी। इसी को बुझाने के दौरान जोगी पदाम आग की चपेट में आ गया और जलने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस भी मामले में जांच कर रही है और पता कर रही है कि घटना में किसी की लापरवाही तो नहीं है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading