September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

बालाघाट में पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

बालाघाट 2 अप्रैल । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सोमवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। उनके पास से हथियार भी मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ की सीमा पर केराझरी के जंगल में पुलिस का सर्चिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। उनके शव मंगलवार सुबह सर्चिंग के दौरान बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों के नाम संजीता उर्फ क्रांति और रघु उर्फ शेर सिंह हैं।

पुलिस ने नक्सलियों के शव के पास एक एके-47 सहित एक अन्य राइफल और दैनिक इस्तेमाल का सामान भी बरामद किया। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना भी जताई जा रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading