November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फोर्ड कार के शोरूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

गाजियाबाद, 3 अप्रैल । गाजियाबाद के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में पासपोर्ट ऑफिस के सामने फोर्ड कार शोरूम में बुधवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग शोरूम के फ्रंट ऑफिस में लगी थी, जो पीछे वर्कशॉप की तरफ फैल रही थी। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाकर उसे फैलने से रोक दिया और वहां खड़ी 20 गाड़ियों को बाहर निकाला। आग अगर इन गाड़ियों तक पहुंच जाती, तो हादसा बड़ा हो सकता था।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तीन अप्रैल की सुबह 5:28 मिनट पर ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन वैशाली काे इंडस्टियल एरिया साहिबाबाद में हरप्रीत फोर्ड वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी व अग्निशमन अधिकारी अपनी टीम के साथ चार फायर टैंकर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचे फायरकार्मियों ने देखा कि आग बहुत तेजी के साथ फैल रही थी। फायर यूनिट ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा रोक दिया।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment