26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने भरा पर्चा

मथुरा, 4 अप्रैल । ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर दो बार से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को मथुरा लोक सभा सीट से अपना नामांकन किया। उनके साथ यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।

भाजपा ने तीसरी बार हेमा मालिनी पर दांव लगाया है।

जिलाधिकारी ने उनका नामांकन करवाया है। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है और नामांकन भरने की अंतिम तिथि आज यानि गुरुवार है।

यहां सीएम योगी आदित्यनाथ भी आने वाले हैं। वो मथुरा पहुंच एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में चुनावी जनसभा करने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने 27 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन कर अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।

वहीं, कांग्रेस ने मथुरा लोकसभा सीट पर मुकेश धनगर को उम्मीदवार घोषित किया है।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading