24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म में डेब्यू करने पर बोलीं देवोलीना, ‘इसका मतलब यह नहीं कि मैं टीवी या वेब पर काम नहीं करूंगी’

मुंबई, 4 अप्रैल । एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी फिल्मों में अपनी शुरुआत को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि फिल्में करने का मतलब यह नहीं है कि वह अब छोटे पर्दे या वेब पर काम करने से पीछे हट जाएंगी।

शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस ‘बंगाल 1947 : एन अनटोल्ड लव स्टोरी’ में लीड रोल में नजर आएंगी।

बड़े पर्दे पर अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए, देवोलीना ने कहा, “मैं अपनी पहली फिल्म को लेकर एक्साइटेड हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे फैंस हर बार की तरह मुझे प्यार और सपोर्ट करें। टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद, मैं बड़े स्क्रीन के प्रोजेक्ट का ऑफर पाकर बेहद खुश हूं। एक एक्टर के रूप में मैं अपने आप को बांधकर नहीं रखती।”

एक्ट्रेस, जिन्हें पिछली बार ‘दिल दियां गल्लां’ में देखा गया था, ने कहा कि वह छोटे पर्दे या डिजिटल प्लेटफॉर्म से पीछे नहीं हटेंगी और काम करती रहेंगी।

“मैं एक एक्टर हूं और मेरा काम एक्टिंग करना है। बॉलीवुड स्क्रीन को सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म माना जाता है और हर एक्टर उस प्लेटफॉर्म पर राज करना चाहता है।”

उन्होंने कहा, ”मैं हमेशा अच्छी कहानियों के इंतजार में रहती हूं। मैं अपने काम को एन्जॉय करती हूं, चाहे वह स्टेज पर लाइव थिएटर करना हो, या टीवी शो, वेब या फिल्में। लेकिन, फिल्में करने का मतलब यह नहीं है कि मैं अब टीवी या वेब पर काम नहीं करूंगी।”

देवोलीना ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के 13वें, 14वें और 15वें सीजन में भी हिस्सा लिया था।

फिल्म का डायरेक्शन आकाशादित्य लामा ने किया है। फिल्म में सोहेला कपूर, ओमकार दास मानिकपुरी, आदित्य लाखिया, अनिल रस्तोगी, प्रमोद पवार, अंकुर अरमाम, सुरभि श्रीवास्तव, फलक राही, विक्रम टीडीआर और अतुल गंगवार भी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

Leave a Comment