25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी कर सकते हैं वायनाड में रैली

तिरुवनंतपुरम, 5 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के वायनाड और राज्य के एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकते हैं। सूत्रों ने ये जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि चुनाव प्रचार की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आने वाले दिनों में भाजपा के कई राष्ट्रीय नेता भी यहां प्रचार करने आ सकते हैं।

केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं, जिसके लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को केरल पहुंच रहे हैं और शनिवार को नेय्यत्तिनकारा में एक रोड शो करेंगे।

वहां से अमित शाह पड़ोसी राज्य तमिलनाडु जाएंगे, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है।

सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी वायनाड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के लिए प्रचार करेंगे, जिनका मुकाबला राहुल गांधी से है। सीपीआई की एनी राजा इस सीट से चुनाव लड़ने वाली एक अन्य प्रमुख उम्मीदवार हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी वायनाड में रोड शो किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के तमिलनाडु अध्यक्ष अन्नामलाई और भाजपा के दूसरे स्टार प्रचारक भी केरल में प्रचार करेंगे।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading