April 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी की आज रैली चूरू में; जेपी नड्डा की हरिद्वार में

नई दिल्ली, 5 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे राजस्थान के चूरू में भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया के लिए रैली करेंगे। रैली में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। झाझरिया कांग्रेस के राहुल कासवान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

आज देशभर में होने वाली प्रमुख राजनीतिक घटनाएं:

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के लिए हरिद्वार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रमुख हरिद्वार के आर्यनगर चौक से ऋषिकुल मैदान तक एक रोड शो करेंगे, इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

रैली करने से पहले वह हरिद्वार के माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, उसके बाद बीजेपी अध्यक्ष वहां साधु-संतों से बातचीत करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी ने कहा है कि वह देश की जनता को 25 ‘गारंटी’ देगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वायनाड सांसद राहुल गांधी घोषणापत्र जारी करेंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद झामुमो लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकता है।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुक्रवार शाम को होनी है, जिसमें हरियाणा की नौ लोकसभा और दिल्ली की तीन सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा होगी। बैठक के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर बागपत में ‘विजय शंखनाद’ रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बागपत के बाद दोपहर करीब दो बजे अलीगढ़ की गभाना तहसील जाएंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे देसाईगंज में और दोपहर करीब डेढ़ बजे चामोर्शी में सार्वजनिक सभा करेंगे।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को बाराबंकी में लोकसभा स्वयंसेवकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

मध्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को इंदौर, देवास, उज्जैन और रतलाम जिलों में विभिन्न चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में 18 अप्रैल को ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा

Newsdesk

मध्य प्रदेश: श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत

Newsdesk

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्राउट मछलियों के संरक्षण के लिए 12 लाख रुपये देने का आदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading