29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

रेपो रेट बरकरार रखने के आरबीआई के फैसले के बाद निफ्टी सपाट

मुंबई, 5 अप्रैल । मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा है कि आरबीआई द्वारा लगातार सातवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के बाद शुक्रवार को निफ्टी सपाट बंद हुआ।

निफ्टी 1 अंक नीचे 22,513.70 पर, जबकि सेंसेक्स 20.59 अंक या 0.03 प्रतिशत ऊपर 74,248.22 पर बंद हुआ।

उन्होंने कहा कि रियल्टी, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों में खरीददारी के साथ अधिकांश सेक्टर हरे निशान में बंद हुए।

आरबीआई ने शुक्रवार को अपनी द्विमासिक एमपीसी बैठक में रेपो रेट को बरकरार रखा। समिति ने वित्त वर्ष 2025 के लिए जीडीपी दर 7 फीसदी, जबकि खुदरा मुद्रास्फीति 4.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

अगले हफ्ते फोकस चौथी तिमाही की अर्निंग पर होगा। टीसीएस 12 अप्रैल को अपने नतीजे घोषित करेगी। इसके अलावा, निवेशक भारत और अमेरिकी मुद्रास्फीति डेटा, यूएस फेड मीटिंग और ईसीबी नीति जैसी वैश्विक घटनाओं पर नजर रखेंगे।

खेमका ने कहा, सोमवार को बाजार अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डेटा और बेरोजगारी दर पर प्रतिक्रिया देगा।

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर हम उम्मीद करते हैं कि बाजार व्यापक दायरे में मजबूत रहेगा।”

अन्य ख़बरें

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment