24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयशिक्षा

न्यूयॉर्क में एक और भारतीय छात्र की मौत

वाशिंगटन, 6 अप्रैल । अमेरिकी विश्वविद्यालय में नामांकित एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ओहायो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र श्री उमा सत्य साईं गड्डे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुःख हुआ।”

पोस्ट में बताया गया है कि पुलिस जांच जारी है और शव को भारत भेजने के प्रयास किये जा रहे हैं। दूतावास ने कहा कि वह भारत में परिवार के साथ संपर्क में है।

पोस्ट में कहा गया है, “श्री उमा गड्डे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने सहित हरसंभव सहायता दी जा रही है।”

हाल के सप्ताहों में अमेरिका में भारत और भारतीय मूल के छात्रों की मौत की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे भारत और भारतीय अमेरिकी समुदाय में चिंता बढ़ गई है।

अन्य ख़बरें

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ काम करने पर बनी सहमति

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading