24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

झारखंड के सेन्हा में युवक की गोली मारकर हत्या

रांची, 8 अप्रैल । लोहरदगा जिले के सेन्हा बाजार में सोमवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या दी गई। उस वक्त वह एक सैलून में बाल कटवा रहा था।

बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उसे कई गोलियां मारीं। वारदात के बाद इलाके में दहशत है।

मारे गए युवक की पहचान नरेश साहू उर्फ शिबू के रूप में हुई है। वह जमीन और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा था।

अपराधियों की गोली से सैलून संचालक भी बाल-बाल मचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों की संख्या तीन थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस की टीम खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि नरेश साहू की हत्या के पीछे जमीन विवाद है।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment