24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

प्रेमिका की हत्या कर लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक दी थी, अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई

रांची, 8 अप्रैल । रांची में प्रेमिका की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक देने वाले संजीव कुमार को अपर न्यायायुक्त एस बिरुआ की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

वारदात 2019 की है। संजीव कुमार का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन संजीव किसी और से शादी करने की तैयारी कर रहा था। इस वजह से उसने महिला की हत्या कर दी और इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।

बाद में पुलिस ने मामले का खुलासा किया। अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर उसे दोषी करार दिया था। सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद अदालत ने आजीवन कारावास का फैसला सुनाया।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment