September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

चुनाव ड्यूटी में गड़बड़ी के आरोप में असम में तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

गुवाहाटी, 8 अप्रैल । असम के तिनसुकिया जिले में डाक मतपत्र वितरण में गड़बड़ी के आरोप में तीन मतदान अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मतदान अधिकारियों ने शनिवार को लखीमपुर संसदीय सीट के डूमडूमा विधानसभा क्षेत्र में 14 मतदाताओं के लिए 16 मतपत्र वितरित कर दिए।

 

तिनसुकिया के जिला आयुक्त स्वप्निल पॉल ने बताया, “पार्थ प्रतिम भट्टाचार्जी, बिष्णुब्रत हजारिका और मोनज्योति चेतिया की एक मतदान टीम ने दो मतदाताओं को उनके परिवारों की शिकायतों के बाद दो अतिरिक्त मतपत्र दिए, जबकि दोनों मतदाता पहले ही अपना वोट डाल चुके थे। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और इसे चुनाव नियमों का उल्लंघन माना जाता है।”

 

अधिकारियों ने इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया है और उन्हें भविष्य में चुनाव से जुड़े काम से रोक दिया है।

 

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading