September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केरल में ईद आज, नेता मिल रहे हैं नमाजियों से

तिरुवनंतपुरम, 10 अप्रैल । केरल में बुधवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। राज्य भर में कई स्थानों पर मुस्लिमों ने मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की।

केरल में मुस्लिम आबादी राज्य की 3.30 करोड़ आबादी का 24 प्रतिशत है, और इस बार गतिविधि अधिक है। केरल में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी, ऐसे में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को ईदगाहों में देखा गया।

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के उम्मीदवार शशि थरूर अपने निर्वाचन क्षेत्र में ईदगाह में नमाजियों के साथ बातचीत करते देखे गए। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को राजधानी शहर के बीमापल्ली में लोकप्रिय मस्जिद में देखा गया।

मंगलवार देर शाम चांद दिखने के बाद मौलवियों ने ऐलान किया कि केरल में ईद बुधवार को मनाई जाएगी। केरल में सभी राज्य सरकार, निजी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान ईद-उल-फितर के अवसर पर बंद हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading