September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

थाने में मारपीट करने के मामले में वाईएसआरसीपी समर्थकों पर केस दर्ज

विजयवाड़ा, 10 अप्रैल । आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की पुलिस ने बुधवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के विधायक पेर्नी नानी के समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया। दरअसल, एक थाने में विधायक के समर्थकों ने मंगलवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था।

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए कुछ वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं की एक सब इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर पिटाई की। इसके बाद पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ चिलकलापुडी थाने पहुंच गए।

वाईएसआरसीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर चाणक्य ने एक अन्य सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के साथ मिलकर टीडीपी नेता के सामने वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं को पीटा।

वाईएसआरसीपी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और कथित तौर पर शामिल पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बहस भी हुई।

उन्होंने मांग की कि सब इंस्पेक्टर और अन्य जिम्मेदार लोगों को निलंबित किया जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और फर्नीचर भी तोड़ दिए। विरोध प्रदर्शन से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।

पुलिस ने बुधवार को पर्नी नानी के समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, धारा 143 और धारा 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading