25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अमित शाह की मंडला और कटनी में रैली

भोपाल, 11 अप्रैल । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेने के लिए जबलपुर पहुंच गए हैं। जबलपुर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी अगवानी की।

केंद्रीय गृह मंत्री मध्य प्रदेश की मंडला और खजुराहो लोकसभा सीट के कटनी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

अमित शाह विशेष विमान से जबलपुर पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री यादव ने उनकी अगवानी की।

इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अमित शाह यहां से मंडला के लिए रवाना हो गए।

तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री की मंडला संसदीय क्षेत्र और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के कटनी में गुरुवार को जनसभा है। वे मंडला के रपटा घाट पर मां नर्मदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। जिसके बाद सर्किट हाउस के सामने स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मंडला में आम सभा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कटनी पहुंचेंगे। वे विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद उनकी मेला ग्राउंड में बहुजन सभा होगी।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading