24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में किसानों से भीगे और कम चमक वाले गेहूं की भी होगी खरीदी : सीएम मोहन यादव

भोपाल, 12 अप्रैल । मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले पड़े हैं, जिससे किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। भीगे और कम चमक वाले गेहूं की खरीदी में भी किसानों को परेशानी हो रही है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों का जो गेहूं भीग गया है, उसकी थोड़ी सी चमक भी निकल जाएगी, तब भी हम उसे खरीदेंगे। असमय वर्षा को लेकर हमने निर्देश जारी किए हैं। फसल का नुकसान नहीं होना चाहिए। किसानों का जो गेहूं भीग गया है, उसकी थोड़ी सी चमक भी निकल जाएगी, तब भी हम उसे खरीदेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि खेत के अंदर भी अगर कोई हानि होती है, तो उसका सर्वे कराकर मुआवजा देंगे। पशु हानि या किसी अन्य प्रकार का नुकसान होगा तो उसकी भी चिंता हम कर रहे हैं। किसी भी कष्ट में सरकार सदैव किसानों के साथ खड़ी दिखाई देगी।

बता दें कि पिछले दिनों ऐसी शिकायतें आई हैं कि किसानों के कम चमक वाले गेहूं को सहकारी समिति ने खरीद लिया। मगर, उसे केंद्रीय एजेंसी लेने में आनाकानी कर रही है। इसके चलते किसानों का भुगतान भी समय पर नहीं हो पा रहा है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment