29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

गाजा पट्टी में इजराइली गोलाबारी में तीन पत्रकार घायल

गाजा, 13 अप्रैल । फिलिस्तीनी सूत्रों ने कहा कि मध्य गाजा में नुसेइरात शरणार्थी शिविर पर इजराइली गोलाबारी में तीन फिलिस्तीनी पत्रकार घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि इजराइली तोपखाने ने पत्रकारों के एक समूह पर उस समय गोलाबारी की, जब वे नुसेरात शिविर में घटनाओं को कवर कर रहे थे।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को इजराइली सेना ने नुसीरात शिविर के बाहरी इलाके में एक सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की।

चिकित्सा सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि तीन घायल पत्रकार दीर अल-बाला के शुहदा अल-अक्सा अस्पताल पहुंचे। उनमें से एक का दाहिना पैर कट गया और उसके शरीर पर छर्रे के घाव हो गए, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आईं।

इस घटना पर इज़राइली सेना की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इस बीच, हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इजराइली सेना ने तीन पत्रकारों को उस समय निशाना बनाया, जब उन्होंने स्पष्ट “प्रेस” चिह्न वाली जैकेट पहन रखी थी।

बयान में इसे मीडिया कर्मियों को निशाना बनाने का अपराध” माना गया।

गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, छह महीनों में गाजा पट्टी पर इजराइली हमलों में लगभग 140 पत्रकार मारे गए हैं।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना ‘शर्मनाक’: लूला

Newsdesk

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

Newsdesk

Leave a Comment