24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरान के संभावित हमले का जवाब देने को अमेरिका के साथ इजराइल तैयार : सेना प्रमुख

जेरूसलम, 13 अप्रैल । इजराइल के सैन्य प्रमुख हरजी हलेवी ने कहा है कि ईरान के संभावित हमले का जवाब देने के लिए उनकी सेना यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के साथ तैयार है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क में ईरान के दूतावास पर इजराइली हवाई हमले के बाद ईरान के संभावित हमले को देखते हुए इजराइल हाई अलर्ट पर है। इजराइल के हमले में सात वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे गए थे।

सेना द्वारा जारी तस्वीरों में सेंटकॉम कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिला को शुक्रवार को हलेवी और इज़राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के वरिष्ठ कमांडरों के साथ तेल अवीव में एक बैठक में भाग लेते हुए दिखाया गया है।

हलेवी ने शुक्रवार को कहा, “आईडीएफ किसी भी हमले के खिलाफ मजबूती से तैयार है।” उन्होंने कहा कि सेना “अमेरिकी सशस्त्र बलों के साथ मिलकर संभावित हमले से निपटने के लिए लगातार तैयारी कर रही है।”

एक प्रेस वार्ता में, आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित की गई थी।

हगारी ने कहा कि उनकी सेना हाई अलर्ट पर है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना ‘शर्मनाक’: लूला

Newsdesk

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

Newsdesk

Leave a Comment