November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पांच वर्षीय बच्ची की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और हत्या का खुलासा

दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल पर मृत पाई गई बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने शाम को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा, “रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हमने निर्माण स्थल पर काम करने वाले लगभग 20 मजदूरों को हिरासत में लिया है और हम आगे की जांच कर रहे हैं।”

पुलिस को (शुक्रवार) तड़के तीन बजे एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि साढ़े पांच साल की एक बच्ची को वहां लाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई है। जल्द ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था।

सावंत ने कहा कि वास्को थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment