September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यह चुनाव ‘नेशन फर्स्ट बनाम फैमली फर्स्ट’ के बीच है : योगी आदित्यनाथ

औरंगाबाद, 15 अप्रैल। बिहार के औरंगाबाद के रतनुआं मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजद पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने राजद को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि यह चुनाव ‘नेशन फर्स्ट बनाम फैमली फर्स्ट’ का है। लालू यादव पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिहार के अंदर तो उनके ही परिवार को सीटें कम पड़ रही थी। लालू यादव अपने परिवार तक ही सिमट कर रह गए हैं। परिवार से आगे सोचा ही नहीं। इनका विकास केवल और केवल परिवार तक सीमित है। विकास भी होना है तो पहले परिवार का होगा। चुनाव में सीट भी मिलनी है तो सिर्फ परिवार को मिलनी है।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि लालू यादव जैसे परिवार की राजनीति करने वाले यूपी में भी हैं, जिसे मैंने ठंडा कर दिया है। पहले वे भगवान राम को नहीं मान रहे थे और जब हमने अयोध्या में मंदिर बनवाया तो कहने लगे कि राम सबके हैं। यूपी की जनता तो पहले ही वैसे परिवारों को जवाब दे चुकी है और अब बिहार के लोगों को भी जवाब देने के लिए तैयार होना है और इसी के लिए मैं यहां आया हूं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं बनाते। अयोध्या में हमने राम मंदिर बनाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में अपराधियों का भी ‘राम नाम सत्य’ कराया।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading