26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह ने दाखिल किया नामांकन

राजगढ़, 16 अप्रैल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी अमृता सिंह भी मौजूद रही।

दुर्गाष्टमी के मौके पर दिग्विजय सिंह ने सबसे पहले जालपा माता सिद्ध पीठ में पहुंचकर धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना की। उसके बाद सीमित संख्या में अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा सीट से अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगभग तीन दशक बाद यहां से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वो यहां से दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

4.01 लाख की अंग्रेजी शराब और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

महाकौशल क्षेत्र को मिलेगी भेड़ाघाट पूलिंग सबस्टेशन से 600 मेगावाट बिजली

Newsdesk

आयकर कार्यालय, जबलपुर में ‘मंथन’ कॉन्फ्रेंस हॉल एवं ‘समन्वय’ आयकर हॉल का लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading