22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र की 6 सीटों पर आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

भोपाल, 17 अप्रैल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने वाला है। इन क्षेत्रों में तमाम उम्मीदवार अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। शाम छह बजे चुनाव प्रचार थमने वाला है।

राज्य में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र — सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होना है, वहां पर 17 अप्रैल की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट के तीन विधानसभा क्षेत्र — बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होना है, इसलिए इन क्षेत्रों में 17 अप्रैल को शाम चार बजे से ही चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिये निर्धारित समय के 48 घंटे से पहले चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को, जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन अभियान चलाया जाता है।

राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है, जिनमें चार चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading