23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अयोध्या में रामलला के मुकुट की शोभा बढ़ा रहे हैं एप्पल ग्रीन डायमंड के अद्वितीय रत्न

नई दिल्ली, 17 अप्रैल । अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के लिए जो नया मुकुट रखा हुआ है। वह अद्वितीय रत्नों से सुसज्जित है। यह मुकुट एप्पल ग्रीन डायमंड की तरफ से प्रभु श्रीराम की सेवा में भेट की गई है।

यह मुकुट कई तरह के पन्ने और एक अद्वितीय रूबी सहित कई अन्य उत्कृष्ट रत्नों से सुसज्जित है। मुकुट एप्पल ग्रीन डायमंड्स ब्रांड “जापान के डायमंड लाइट” के सौजन्य से मंदिर को प्राप्त हुआ है।

बता दें कि रत्न उद्योग में एप्पल ग्रीन डायमंड का बड़ा नाम है। एप्पल ग्रीन डायमंड का यह सहयोग बेहतर शिल्प कौशल और टिकाऊ रत्नों के माध्यम से आध्यात्मिक विरासतों को संरक्षित और समृद्ध करने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एप्पल ग्रीन डायमंड के संस्थापक और सीईओ अरुण थापर ने व्यक्तिगत रूप से मुकुट के लिए कीमती रत्नों का चयन किया। मुकुट के केंद्र में 35.81 कैरेट का अंडाकार बर्मी रूबी है, जो दोनों तरफ पन्ने से घिरा हुआ है। अपनी असाधारण गुणवत्ता और जीवंत रंग के लिए प्रसिद्ध बर्मी रूबी स्टोन, रत्नों की दुनिया में एक विशेष स्थान रखता है।

बर्मी माणिक्य एक बहुमूल्य पत्थर है, जिसे इसके गहरे लाल रंग और इसकी दुर्लभता के लिए खासा प्रसिद्धि मिली हुई है। बसंत पंचमी के मौके पर यह मुकुट रामलला को समर्पित की गई थी। रामलला का यह नया मुकुट अब उनकी शोभा को और बढ़ा रहा है।

अरुण थापर ने इसके लिए गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पूरी एप्पल ग्रीन डायमंड टीम के लिए यह बहुत गर्व का विषय है कि हम मंदिर में योगदान कर पाए और इसके लिए हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुकुट को सजाने वाले रत्नों को न केवल उनकी अद्वितीय सुंदरता के लिए चुना गया, बल्कि यह बेहद टिकाऊ भी है।”

मुकुट में छोटे-बड़े साइज के डायमंड, माणिक्य सहित कई रत्न जड़े हैं।

बता दें कि रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान सूर्यवंशी रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणों से सूर्याभिषेक हुआ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading