29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

लखनऊ में रामनवमी समारोह में ‘तेज म्यूजिक’ को लेकर छात्रों के दो गुटों में झड़प

लखनऊ, 18 अप्रैल । लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को रामनवमी समारोह के दौरान ‘तेज म्यूजिक’ को लेकर दो छात्र समूह आपस में भिड़ गए।

झड़प के बाद छात्रों ने रात में कुलपति संजय कुमार के आवास का घेराव किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कहा कि रामनवमी समारोह के दौरान ‘तेज म्यूजिक’ को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हुई।

एक समूह के छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर में बिना अनुमति के तेज म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताने पर सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद छात्र कुलपति आवास का घेराव करने पहुंचे।

उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने धार्मिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी, फिर भी परिसर में म्यूजिक सिस्टम बजाया गया।

बीबीएयू के अधिकारियों ने कहा कि डीजे को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि सुरक्षा गार्डों ने छात्रों की पिटाई की।

अन्य ख़बरें

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Comment