25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कमलनाथ ने परिवार के साथ छिंदवाड़ा में मतदान किया

छिंदवाड़ा, 19 अप्रैल । मध्य प्रदेश के छह संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। इनमें सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा है। छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बेटे और छिंदवाड़ा के उम्मीदवार नकुलनाथ के अलावा धर्मपत्नी अलका नाथ व पुत्रवधू प्रिया नाथ के साथ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद शिकारपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।

इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा की जनता पर विश्वास है। 45 साल में हुए विकास के लोग गवाह हैं। छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में नकुलनाथ का भाजपा के विवेक बंटी साहू से मुकाबला है।

भाजपा ने इस संसदीय सीट पर पूरी ताकत झोंक रखी थी, वहीं कमलनाथ अपने परिवार के साथ चुनाव मैदान में डटे रहे। राज्य के अन्य हिस्सों की तरह छिंदवाड़ा में भी मतदाताओं में मतदान को लेकर खास उत्साह है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment