23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

टिहरी के लंबगांव में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, मनाने में जुटा प्रशासन

टिहरी, 19 अप्रैल । उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, टिहरी से चुनाव बहिष्कार की खबर सामने आई है।

टिहरी के नगर पंचायत लंबगांव के वार्ड नंबर तीन और चार में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। यहां 12 बजे तक सिर्फ एक वोट पड़ा। यहां के ग्रामीण सड़क समेत कई अन्य विकास कार्य नहीं होने से आक्रोशित नजर आए।

ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। चुनाव बहिष्कार की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम वहां पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, ग्रामीणों ने प्रशासन की नहीं सुनी।

अभी भी प्रशासन के लोग ग्रामीणों को मनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन, ग्रामीण प्रशासन की बात मानने को तैयार नही हैं।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading