November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

संगरूर जेल में बंद कैदियों के बीच झड़प, दो की मौत

संगरूर, 20 अप्रैल । पंजाब की संगरूर जेल में बंद कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई। झड़प में दो कैदियों की मौत हो गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण दो कैदियों को इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जैसे ही संगरूर जेल से सूचना मिली कि कुछ कैदी आपस में भिड़ गए हैं, इसके बाद जेल के डॉक्टरों ने चार कैदियों को संगरूर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

संगरूर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, दो कैदियों की मौत अस्पताल आने से पहले हो चुकी थी। इसके अलावा दो कैदियों के शरीर पर लड़ाई के बाद गंभीर चोटें आई हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में रेफर किया गया।

अस्पताल के डॉक्टर करणदीप काहेल ने बताया, हमारे पास जिला जेल में तैनात डॉक्टर चार कैदियों को लेकर आए थे जिनमें से दो कैदी हर्ष और धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। गगनदीप सिंह और मोहम्मद शाहबाज की हालत गंभीर थी जिस वजह से उन्हें पटियाला रेफर किया गया।

पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार जेल में कैदी किस बात को लेकर आपस में भिड़े थे, जिसमें दो कैदियों की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment