25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खोड़ा कॉलोनी में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

गाजियाबाद, 20 अप्रैल । गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित स्क्रैप के एक बड़े गोदाम में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने जेसीबी की मदद से सामान को हटा कर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि, गोदाम में खड़े कुछ वाहनों में भी आग लग गई।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के फायर स्टेशन वैशाली में बीती रात 3.15 बजे के आसपास खोड़ा कॉलोनी में स्थित एसआर हॉस्पिटल के पास सन्डे मार्केट में स्थित स्क्रैप के गोदाम में आग की सूचना मिली थी।

इसके बाद तीन फायर टैंकर और यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। लेकिन आग के भीषण रूप को देखकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने फायर स्टेशन कोतवाली से 3 फायर टैंकर, फायर स्टेशन साहिबाबाद से 2 फायर टैंकर तथा 2 फायर टैंकर जनपद गौतमबुद्धनगर से घटनास्थल पर बुलाए।

कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसमें कोई जन हानि नहीं हुई। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

अन्य ख़बरें

जशपुर में बनेगा फुटबाल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

Newsdesk

आज से भाजपा करेगी पदयात्रा की शुरुआत, कर्नाटक सरकार के विरोध में 10 दिन तक चलेगा विरोध प्रदर्शन

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading