25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पिनाराई विजयन ‘कायर’, पीएम मोदी से रहते हैं भयभीत : नेता प्रतिपक्ष सतीसन

कोच्चि, 20 अप्रैल । केरल में विपक्ष के नेता (एलओपी) वी.डी. सतीसन ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन “कायर” हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते रहते हैं।

सतीसन ने मीडियाकर्मियों से कहा,“विजयन घोटालों के कारण पीएम मोदी से डरते हैं, उनका एकमात्र एजेंडा पीएम मोदी को खुश करना है, इसीलिए वह लगातार राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि 2022 में सीपीआई-एम कन्नूर की बैठक के दौरान सीपीआई-एम के सभी नेताओं ने पीएम मोदी पर हमला बोला, लेकिन मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध ली। विपक्ष के नेता ने कहा, “इससे यह स्पष्ट है कि विजयन एक कायर व्यक्ति है, जो साहसी होने का दिखावा करते हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि केरल पुलिस सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

एलओपी ने कहा, पीएम मोदी की आलोचना करने पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ऐसा तो भाजपा शासित राज्यों में भी नहीं होता।

अन्य ख़बरें

जशपुर में बनेगा फुटबाल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

Newsdesk

आज से भाजपा करेगी पदयात्रा की शुरुआत, कर्नाटक सरकार के विरोध में 10 दिन तक चलेगा विरोध प्रदर्शन

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading