24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षा

सीएम योगी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई

लखनऊ, 20 अप्रैल । यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई। आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।”

उल्लेखनीय है कि शनिवार को यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की, जिसमें दसवीं में 89.55 प्रतिशत तो इंटर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही सीतापुर के छात्रों ने टॉप किया है।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading