24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीव्यापार

जियो के साथ साझेदारी से छोटे व्यवसायों को मिलेगी मदद : जुकरबर्ग

नई दिल्ली, 15 दिसंबर | फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को कहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ उनकी साझेदारी का लाभ भारत में लाखें की संख्या में छोटे व्यवसायों को मिलेगा। फेसबुक फ्यूल फॉर इंडिया 2020 इवेंट्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के साथ हुई बातचीत के दौरान जुकरबर्ग ने अपनी यह बात रखी।

जुकरबर्ग ने कहा, “फेसबुक पर हम छोटे व्यवसायों की सेवा करने के व्यवसाय से जुड़े हैं और इसके लिए भारत से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “छोटे कारोबार की संख्या छह करोड़ से ज्यादा है और इन पर रोजीरोटी के लिए लाखों की संख्या में लोग निर्भर रहते हैं। जियो के साथ हमारी इस साझेदारी में छोटे व्यवसायों की मदद को काफी अहम माना जाएगा।”

इस साल अप्रैल में फेसबुक ने 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ जियो प्लेटाफॉर्म्स में 43,574 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

जुकरबर्ग ने कहा था कि अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए छोटे कारोबारियों की मदद करना काफी जरूरी हो गया है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment