24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

राफा में बड़े हमले की तैयारी कर रहा इजराइल

तेल अवीव, 23 अप्रैल । इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि वह दक्षिणी गाजा के राफा क्षेत्र में एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।

इजराइली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आईडीएफ ने हमला शुरू होने से पहले राफा में फिलिस्तीनी नागरिकों की निकासी के लिए एक रोड मैप तैयार किया है।

सूत्रों के अनुसार, आईडीएफ दो से तीन हफ्तों के लिए नागरिकों को वहां से हटा देगा। राफा में लगभग 13 लाख फ़िलिस्तीनी रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं।

नागरिकों को यहां खान यूनिस शहर में ले जाने की संभावना है। गौरतलब है कि खान यूनिस में हमास का मुख्यालय था। लेकिन अब यहां आईडीएफ ने कब्जा जमा लिया है।

उन्होंने कहा कि आईडीएफ इन नागरिकों के आवास के लिए अस्थायी तंबू लगाएगा।

इसके बाद आईडीएफ के सैनिक राफा में प्रवेश करेंगे। आईडीएफ को यहां हमास के नेताओं और कार्यकर्ताओं के छिपे होने की आशंका है।

इजराइल की खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि राफा क्षेत्र में हमास की चार बटालियनें हैं। हमास द्वारा बंधक बनाए गए 129 इजराइली बंधकों को भी उसी क्षेत्र में रखा गया है।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment