26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आरती सिंह ने शेयर की हल्दी रस्म की तस्वीरें, कहा- ‘सपने हकीकत में बदल रहे हैं’

मुंबई, 23 अप्रैल । टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह बिजनेसमैन दीपक चौहान से 25 अप्रैल को शादी रचाने वाली हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपने सच में हकीकत में बदलते जा रहे हैं।

आरती, जो बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी हैं, ने मंगलवार को अपने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में वह अपूर्वा मोटवानी द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में नजर आ रही है।

एक्ट्रेस ने लिखा, “सबसे खूबसूरत रंग, हल्दी का रंग, मेरे प्यार का रंग, इससे ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं हो सकती, क्योंकि सपने हकीकत में बदल रहे हैं।”

शादी की तैयारियों और जश्न के बीच आरती खुद को फिट रखने के लिए जिम पर भी ध्यान दे रही है।

एक्ट्रेस ने ट्रेडमिल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, “हिम्मत जुटा के कर ही लिया।”

आरती ने 2007 में ‘मायका’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और तब से वह ‘थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है’, ‘परिचय’ और ‘वारिस’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में नजर आ चुकीं हैं।

वह ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन में चौथी रनर-अप रही।

आरती इन दिनों शो ‘श्रावणी’ में नजर आ रही हैं।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading