37.5 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- कलेक्टर ने गेंहू उपार्जन को लेकर ली बैठक

जबलपुर :- कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे समिति ने उपार्जन व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया कि, जिले में जहां गेंहू की कम खरीदी हो रही है, वहां एक साइलो बैग स्थापित कर गेंहू उपार्जन किया जाए।जिससे किसानों की सुविधा हो जाए और गेहूं भी आ जाए। इस दौरान कहा गया कि गेंहू को नॉन एफएक्यू बताकर सीधे तौर पर वापस न करे। नॉन एफएक्यू गेहूं को अपग्रेड कर उसे एफएक्यू करें। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने गेंहू की गुणवत्ता को लेकर सर्वेयर के साथ बैठक करने के निर्देश भी संबंधित को दिए। उपार्जन व्यवस्था में किसानों को शीघ्र उनकी फसल का दाम मिले, इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है और अभी तक 1891 किसानों को 30 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

बाइट – दीपक कुमार सक्सेना – कलेक्टर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

Newsdesk

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading