26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कृति सेनन ने शेयर किया ‘नो फिल्टर’ सेल्फी वीडियो, चेहरे पर दिखा गोल्डन ग्लो

मुंबई, 24 अप्रैल । बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी परफेक्ट स्किन को फ्लॉन्ट करते हुए खुलासा किया कि इसमें ‘कोई फिल्टर नहीं’ है।

कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कार में ट्रैवल करते हुए एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में, उनके चेहरे पर सूरज की किरणें पड़ती नजर आ रही है। वह पाउट करते हुए और गोल्डन ग्लो फ्लॉन्ट करते हुई दिखाई देती हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”मॉर्निंग माई सनशाइन्स! नो फिल्टर, सन प्लस सनस्क्रीन।”

उनकी इंस्टा स्टोरी पोस्ट को देख ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस किसी शूट पर बाहर हैं। इस क्लिप के अलावा, उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों फनी फेस बनाते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने बूमरैंग क्लिप को कैप्शन दिया, “आलसी”

हाल ही में करीना कपूर खान और तब्बू के साथ ‘क्रू’ में नजर आईं कृति फिलहाल शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित ‘दो पत्ती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में काजोल और शाहीर शेख भी हैं।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading