35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

इंडी अलायंस परिवारवाद और भ्रष्टाचारी पार्टियों का गठबंधन : जेपी नड्डा

भागलपुर, 24 अप्रैल । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि यह परिवारवाद और भ्रष्टाचारी पार्टियों का गठबंधन है। इस गठबंधन में आधे जेल तो आधे जमानत पर हैं।

बिहार के भागलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मीसा भारती और तेजस्वी यादव समेत पूरा परिवार जमानत पर है। जबकि, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन सहित आप के कई नेता जेल में हैं। आज देश बदल रहा है। भागलपुर में सड़कों की स्थिति बदल गई है। आज देश में राजनीतिक सोच, संस्कृति और तौर-तरीके बदल गए हैं। पहले चुनाव में जातियों की बात होती थी, आज विकास की बात होती है। आज विकासवाद पर लोग चर्चा कर रहे हैं। पहले पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। हमने वो दिन भी देखे हैं। आज बदलता बिहार और बदलता भागलपुर भी अपनी आंखों से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लालू यादव आपातकाल में जेल गए थे। लेकिन, आज वे उसी कांग्रेस के साथ गलबहियां कर रहे हैं। मटन बनाना सिखा रहे हैं। जो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ रहे थे, वो अब उनके साथ हो गए। कोरोना और यूक्रेन युद्ध के बाद करीब सभी देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति लुढ़क गई। लेकिन, आज भी भारत खड़ा है। भारत की अर्थव्यवस्था आज पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading