November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जमीन धंसी, 350 लोग हुए बेघर

जम्मू, 27 अप्रैल । जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जमीन धंसने से दर्जनों घर नष्ट हो गए। इसके बाद शनिवार को 350 से ज्यादा लोगों ने अपने घर छोड़ दिए।

रिपोर्टों के अनुसार, रामबन-गूल रोड पर एक गांव में 30 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए, 20 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और 10 अन्य में बड़ी दरारें आ गईं।

घरों के नष्ट और क्षतिग्रस्त होने के बाद ये परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

अधिकारी इन 350 लोगों को तंबू, पीने के पानी की सुविधा, स्वास्थ्य देखभाल, शौचालय, बिस्तर आदि उपलब्ध करा रहे हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जमीन धंसने का कारण पता लगाया जा रहा है।”

उन्होंने प्रभावित परिवारों को पुनर्वास, राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

रामबन के डीसी बसीर-उल-हक चौधरी ने कहा कि बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। रामबन-गूल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment