22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘ठग लाइफ’ की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे मणिरत्नम, कमल हासन और अली फजल

नई दिल्ली, 29 अप्रैल । फिल्म मेकर मणिरत्नम, कमल हासन और अली फजल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।

आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म निर्माता और एक्टर रविवार शाम को नई दिल्ली पहुंचे।

सूत्र ने आगे कहा, “वे दिल्ली में एक महीने तक शूटिंग करेंगे…मई के पूरे महीने में वे शूटिंग करेंगे। यह एक आउटडोर शूट होगा। जिसमें वह नई दिल्ली में कुछ प्रमुख स्थानों पर शूटिंग करेंगे।”

‘ठग लाइफ’ एक तमिल फिल्म है, जो मणिरत्नम और कमल द्वारा सह-लिखित एक्शन ड्रामा है।

फिल्म में कमल त्रिशा, अभिरामी, नासर, गौतम कार्तिक, जोजू जॉर्ज और ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य किरदार में होंगे।

इस प्रोजेक्ट से पहले रत्नम और कमल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘नायकन’ में साथ में काम कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading