29.8 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

चेन्नई पुलिस ने डबल मर्डर मामले में राजस्थान के शख्स को किया गिरफ्तार

चेन्नई, 29 अप्रैल । केरल के एक दंपति की हत्या के मामले में ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के एक मूल निवासी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान राजस्थान के उदयपुर के महेश (29) के रूप में हुई है। वह चेन्नई में एक हार्डवेयर की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता है।

सिवन नायर (68) और उनकी पत्नी प्रसन्नाकुमारी (62) के शव रविवार रात अवाडी के मुथापुथुपेट्टई स्थित उनके घर से मिले थे।

सिवन नायर और प्रसन्नाकुमारी केरल के एरुमेली के रहने वाले थे और पिछले कई सालों से चेन्नई में रह रहे थे। सिवन नायर एक सिद्ध डॉक्टर थे, जबकि प्रसन्नाकुमारी केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक थीं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के घर से 800 ग्राम सोना गायब है।

पुलिस को मृतकों के घर से एक मोबाइल फोन मिला और इस फोन के आधार पर जांच शुरू हुई और आखिरकार संदिग्ध महेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

अवाडी पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या हत्या के पीछे डकैती ही एकमात्र मकसद था और क्या हत्या में और भी लोग शामिल थे। पिछले कुछ दिनों से चेन्नई और आसपास के इलाकों में लूट की कई वारदातें हुई हैं।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading