23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कोटा, 29 अप्रैल । पिछले एक साल से कोटा में रहकर नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली है। पांच मई को उसका एग्जाम था। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।

छात्र के चाचा का कहना है कि उनका भतीजा ऐसा कदम नहीं उठा सकता। वह मानसिक रूप से स्वस्थ था और हर प्रकार के दबाव का सामना करने के लिए भी तैयार था।

मृतक छात्र की पहचान सुमित के रूप में हुई है। वह हरियाणा के रोहतक जिले का रहने वाला था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पढ़ाई के दबाव में आकर छात्र ने यह कदम उठाया।

परिजनों ने छात्र का पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराए जाने की मांग की है, ताकि असली वजह सामने आ सके।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें, इससे पहले भी कोटा में रहकर एग्जाम की तैयारी कर रहे कई छात्र मौत को गले लगा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading