33.1 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

असम राइफल्स ने मिजोरम में 9.83 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की, 2 गिरफ्तार

आइजोल, 30 अप्रैल । असम राइफल्स ने अलग-अलग संयुक्त अभियानों में मिजोरम में दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 9.83 करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं बरामद कीं। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि नशीली दवाएं म्यांमार से तस्करी कर लाई गई थीं।

असम राइफल्स के सूत्रों ने कहा कि अर्ध-सैन्य जवानों ने अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर सोमवार को आइजोल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 6.66 करोड़ रुपये मूल्य की 20,000 मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद कीं।

एक अलग संयुक्त अभियान में रविवार रात चम्फाई जिले के जोखावथर से एक ड्रग तस्कर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 3.17 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई।

जब्त की गई दवाओं और पकड़े गए व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

अन्य ख़बरें

वायु सेना स्वदेशी कामिकेज ड्रोन करेगी विकसित, 16,000 फीट की ऊंचाई पर भर सकेंगे उड़ान

Newsdesk

कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

Newsdesk

चाकूबाजी में घायल नाबालिग जॉनसन की मौत, दो नाबालिग हिरासत में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading