19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चारधाम यात्रा को लेकर सभी चेकपोस्ट पर पीआरडी जवान तैनात

देहरादून, 1 मई । उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है। ऐसे में यात्रा की तैयारियां तेज हो गई है। परिवहन विभाग ने यात्रा के लिए एक चेकपोस्ट को बदल दिया है। बुधवार से सभी चेकपोस्ट पर पीआरडी जवानों को तैनात किया गया है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी अपनी ड्यूटी शुरू कर दी है।

परिवहन मुख्यालय ने जिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वह 8 मई से तैनात हो जाएंगे। परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने यात्रा चेकपोस्ट के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी का आदेश जारी किया है। इसके तहत 8 से 18 मई का एक रोस्टर है, जबकि दूसरा रोस्टर 19 से 29 मई तक चलेगा।

इस बार परिवहन विभाग ने डामटा चेकपोस्ट को हटाकर विकासनगर-यमुना पुल मार्ग पर बाड़वाला को नया चेकपोस्ट बनाया है। इसके साथ ही भद्रकाली, तपोवन, कुठालगेट, सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर भी कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग के कर्मचारियों को वाजिब कारण के बिना छुट्टी नहीं मिलेगी।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment